गोंडा।शनिवार को गोंडा श्रावस्ती बॉर्डर पर ड्रग इंस्पेक्टर प्रीति सिंह जिले के इकौना एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की जिसमें मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया,कुछ मेडिकल संचालक अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए इस दौरान श्रावस्ती जनपद के साथ-साथ गोंडा में भी असर देखने को मिला।इसी दौरान भिनगा इकौना मार्ग पर एक मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित पाया गया।

जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा पूछने पर उन्होंने प्रकाश फार्मा के नाम से संचालित बिना लाइसेंस के पाया गया या मेडिकल स्टोर अमन गुप्ता द्वारा संचालित किया जा रहा था।छापेमारी के दौरान इस मेडिकल स्टोर में भारी मात्रा में एलोपैथिक एवं पशुओं की दवाई पाई गई,जिस पर स्थानीय एवं जिला स्तरीय ड्रग एसोसिएशन के कुछ लोगों द्वारा कार्रवाई न करने का दबाव बनाया जा रहा था। मेडिकल स्टोर पर रख दवाई का मूल्यांकन किया जा रहा है।जल्द छापेमारी की संबंधित रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी जाएगी, साथ ही यह भी कहा कि जो भी मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस अथवा नियम विरोध पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिले में जिस भी औषधि प्रतिष्ठान व लाइसेंस नहीं बने हैं।वह लोग अपना मेडिकल लाइसेंस बनवा ले नहीं करवाई के लिए तैयार रहे ऐसे कार्यवाही पर श्रावस्ती जनपद में हड़प्पा मचा हुआ।यही नहीं ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती प्रीति सिंह भी गोंडा जनपद में ही अवैध मेडिकल स्टोर पर लगाम लगाने में अच्छी तरह काम कर चुके हैं और लोगों में जागरूकता भी दे चुके हैं कि बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चलाने वालों की खैर नहीं गोंडा जनपद में ड्रग इंस्पेक्टर लेडी सिंघम के नाम से जानी जाती थी जबकि कई ऐसे लोगों पर श्रीमती सिंह ने कार्रवाई की है जो एक गोंडा जनपद में मिसाल बनी हुई है।

