महराजगंज,तराई।रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज महराजगंज कस्बा में दो दिवसीय वार्षिकउत्सव कार्यक्रम व हाईस्कूल इंटर के छात्रों का विदाई समारोह शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रम के बीच हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थाना प्रभारी गिरजेश तिवारी व विशिष्ट अतिथि सह विद्यालय निरीक्षक डॉ चंदन पांडे ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत कराई। विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

रामफल मेमोरियल इंटर कॉलेज के वार्षिकउत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न नाटकों के माध्यम से जीवन में शिक्षा का महत्व सोशल मीडिया के जाल में फंसा समाज व इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाई। बच्चों ने नाटक के माध्यम से पेड़ों की कटान रोकने के साथ ही प्राकृतिक संरक्षण का संदेश दिया। ट्रैफिक नियमों का पालन व स्वच्छता को लेकर भी छात्र छात्रों ने नाटक प्रस्तुत का स्वास्थ्य यो सुरक्षा के प्रति लोगों को सचेत किया।इस दरमियान बच्चों ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर आगंतुकों व अभिभावकों का मन मोह लिया।संबोधित करते थाना प्रभारी बृजेश तिवारी ने कहा की भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा है। शिक्षा से अनुशासन की सीख मिलती है। अनुशासित व्यक्ति कभी भी किसी का बुरा नहीं करता। शिक्षा से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। स्कूली शिक्षा के समय बनी आदतें हमेशा साथ रहती है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ चंदन पांडे ने कहा कि शिक्षा एवं संस्कृति के उचित मेल से सफल व्यक्तित्व का निर्माण होता है। व्यक्ति के सफल होने में ज्ञान के साथ-साथ श्रेष्ठतर सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यो की शिक्षा का बड़ा योगदान है। साथ ही संस्कारित शिक्षा से विद्यार्थी परिवार के साथ-साथ देश एवं राष्ट्रहित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। विद्यालय के सह प्रबंधक राजीव मिश्रा ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिष्टाचार एंव सभ्यता के जिन आदर्शों को अपने विद्यालय में सीखा है उसे जीवन में उतारते हुए आगे बढ़े। यहां के छात्र हर क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं हमें पूरा विश्वास है कि परीक्षा में सर्वोच्चम प्रदर्शन कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम समापन के बाद विदाई समारोह में छात्रों में स्कूल में बिताए गए पाल को याद कर भावुक हो गए।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शाहिद ने किया।इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य सत्यनारायण मिश्रा प्रवेश कुमार मिश्रा प्रबंधक ए पी मिश्रा डीपी मिश्रा शिक्षक अभिभावा व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

