इक़बाल शाह
गोण्डा।गुरुवार शहर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। जिला प्रशासन की ओर चलाए गए अतिक्रमण अभियान में गरीबों के आशियानों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा। नजूल की भूमि पर चल रहे इस अभियान में गरीबों के छलकते आंसुओं के बीच जिला प्रशासन का बुलडोजर गरजता रहा।छोटा सा आशियाना बसाकर रह रहे लोग अपना दर्द बयां करते रहे। लेकिन बुलडोजर के आगे जिला प्रशासन का दिल नहीं पसीजा

कोतवाली नगर क्षेत्र में गुरुवार को अवैध अतिक्रमणकारियों पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चल गया।सुबह से ही जेल रोड पर हुई इस कार्यवाही से शहर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। सिटी मजिस्ट्रेट विजय पाल शर्मा,ईओ संजय मिश्रा की अगुवाई में भारी पुलिस बल के साथ चले इस अतिक्रमण हटाओ अभियान में शहर के कई प्रतिष्ठानों को अतिक्रमण की जद से हटाया गया। अंबेडकर चौराहे से जेल रोड तक चले इस अभियान में कुछ ऐसे भी लोग सामने आए जो नजूल की भूमि पर टिन शेड छप्पर आदि रख अपना जीवन बसर कर रहे थे। शहर के आरटीओ आफिस के पास खाली पड़े मैदान व उसके आसपास रह रहे कई गरीब परिवारों पर भी जिला प्रशासन का बुलडोजर चला। जिससे उन गरीबों के सर पर से छाया हट गई। रोता बिलखता परिवार के आंसु रुकने का नाम नहीं ले रही थी। लेकिन जिला प्रशासन का दिल नहीं पसीजा। आरोप है कि प्रशासन ने उन्हें कोई भी नोटिस व मौखिक सूचना पहले से नहीं दी थी। आधिकारियों का कहना है कि यह भूमि नजूल की थी। जिस पर अतिक्रमणकारी एक बड़ा अतिक्रमण कर उस पर कब्जा करना चाहते थे। फिलहाल जिला प्रशासन ने उन अवैध अतिक्रमणकारियों को समझाते हुए कहा कि जिनको इवास नहीं मिला है। उन्हें जल्द ही सरकारी आवास मुहैया कराया जाएगा। इस मौके पर नपाप, लोक निर्माण विभाग व भारी संख्या में शहर पुलिस मौजूद रही।

