गौरा चौकी,गोण्डा।रेलवे ठेका मजदूर यूनियन सीआईटीयू से सम्बद्ध बुधवार को गोण्डा इकाई की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता दिनेश कुमार व संचालन पवन कुमार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सीआईटीयू प्रदेश उपाध्यक्ष कॉमरेड कौशलेंद्र पांडेय ने कहा कि 16 फरवरी को ग्रामीण बंद व औद्योगिक आम हड़ताल का अयोजन पूरे हिंदुस्तान में सरकार की जनविरोधी व मजदूर किसान विरोधी नीतियों के कारण किया जा रहा है।
उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल मुख्यालय गोण्डा पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से 12 घंटे तक काम कराने, भविष्य निधि, बोनस ईएसआई न देने के खिलाफ सहित चारो श्रम संहिताओं को रद्द करने के लिए किया जा रहा है। जोनल महामंत्री कॉमरेड मोहम्मद खालिद ने कहा कि सभी श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपए और पेंशन 10 हजार रुपए मिलना चाहिए। बिजली महंगी न हो इसलिए बिजली संशोधन विधेयक 2022 को तत्काल वापस लेने की बात शामिल है। बैठक में स्वामीनाथ, बंटी, बबलू, रामबचन, कमला, शैलकुमारी, राधा देवी, गुड़िया, ननके गौतम, पूनम देवी, चंद्रेश कुमार , राजकुमारी, नीलम, दाया, जगदीश, विनोद उपस्थित रहे।

