गोण्डा।जिले में संचालित गौशालाओं की हकीक़त परखने निकले गौसेवा आयोग के सदस्य ने गौवंशों की हो रही मौतों को लेकर एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने गौवंशों की मौत का जिम्मेदार उनमें कुपोषण का होना बताया।
बुधवार को जिले के तहसील सभागार में पहुंचे गौसेवा आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने गौशालाओं के केयर टेकरो के साथ बैठक कर जिले के गौशालाओं के हालातों के बारे में जानकारी लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने गौवंशों को लेकर गंभीर बनी हुई है। गौशालाओं में गौवंशों की देखरेख के लिए प्रदेश सरकार बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 2017 से पहले की सरकारों ने गौवंशों को बूचड़खाने पहुंचाने का कार्य करती थी। लेकिन योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गौवंशों की बेहतरी के लिए प्रत्येक गौवंशों के लिए 50 रुपए खुराक दे रही है।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने चारागाह की भूमि को प्रदेश के सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हुए हैं कि उसे खाली कराकर वहां गौवंशों के लिए एक बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रेसवार्ता के दौरान गौवंशों की मौतों को लेकर उन्होंने माना कि गौशालाओं में गौवंशों को भरपूर चारा नहीं मिल रहा। जिससे गौवंशों को मारा नहीं बल्कि गौवंशों की मौत कुपोषण के चलते हो रही है। इस अवसर पर एसडीएम सदर जितेंद्र गौतम मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी शशि शर्मा रहे।

