-गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाहनगर,बलरामपुर।सादुल्लाहनगर बाजार स्थित एकता चौक की सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार हो गई है। सड़क जगह-जगह से टूटी और गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बे मौससम हुई बरसात के बाद हालात और खराब हो गए हैं। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय दुकानदार शिवराम,लबेदी,बिनय,ताज़ मो०,राजू,मुन्ना,अकबर आदि का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।यह मार्ग बाजार का प्रमुख रास्ता है, जहां से रोजाना सैकड़ों लोग गुजरते हैं। लेकिन जर्जर सड़क के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं और छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं।सड़क की खराब स्थिति का सीधा असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। ग्राहक कीचड़ और गंदगी के कारण बाजार आने से कतराने लगे हैं।
क्षेत्रवासियों राजेंद्र शर्मा,दिलीप बारी,ओम प्रकाश, गणेश यादव, जुगनू, लाल बहादुर, अबरार,राशिद अजीज, अनूप, पप्पू, सिराज,राकेश सहित लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत, जलनिकासी की व्यवस्था और पैदल मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

