गोण्डा।जब से भारतीय जनता पार्टी ने देश की बागडोर संभाली है। देश में लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं बची है। जिसका जीता जागता उदाहरण बंगाल का चुनाव है। जहां भाजपा ने सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर दी। यह बात पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता में कहीं।
रविवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के आवास पर हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा की बंगाल में जो चुनाव लड़ा गया। उससे लगता है कि भारत में लोकतंत्र की हत्या कर उसे खत्म कर दिया गया। जहां जहां मुस्लिम वोट ज्यादा थे। वहां प्रशासन व फोर्स के जरिए उन्हें डराया धमकाया गया। उन्होंने महिला आरक्षण बिल पर हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिस महिला आरक्षण की बात करती है उसे असल में भाजपा ही रोककर रखी हुई है। भारतीय जनता पार्टी नौटंकी रच सिर्फ महिलाओं को बरगलाने का काम खर रही है। उनका कहना है कि जो बिल पहले से ही पास हो चुका है। जबकि 16 अप्रैल 2026 को संसद से इसकी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। लेकिन भाजपा महिलाओं में महिला आरक्षण बिल का रोना रो रही है। उन्होंने भारत की विदेश नीति पर बात करते हुए कहा कि आज भारत की विदेश नीति पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। अपनी पार्टी का बखान करते हुए कहा समाजवादी पार्टी 2027 में सरकार बनाने जा रही है और सरकार बनते ही पार्टी उन दबे कुचले गरीब असहाय लोगों के लिए योजनाएं बनाकर उनकी मांगों को समान तरीके से दिया जाएगा। इसलिए पार्टी पीडीए ऐसा नाम दिया जो सभी को बराबर का सम्मान दे सके।

