खीरी।कैसर पहलवान मेमोरियल इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा अनूशा उमर ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 90.38 प्रतिशत अंक हासिल करके कस्बा खीरी टाउन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।कस्बे के लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं।अनूशा आगे चलकर टीचर बनना चाहती है।अनूशा के पिता मोहम्मद उमर अंसारी एक कारोबारी हैं।माता गृहणी हैं।बेटी की इस सफलता से परिवार और विद्यालय दोनों ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।अनूशा की सफलता पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उसके आवास जाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

कैसर पहलवान मेमोरियल इंटर कॉलेज की एमडी उम्मी खातून और प्रिंसिपल सईद हुसैन ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया।अनूशा ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज स्टाफ,परिवार और नियमित पढ़ाई को दिया।

कॉलेज की एमडी ने उम्मी खातून ने बताया कि अनूशा के अलावा मोहम्मद फैज़ 89.84 प्रतिशत,इल्मा 89.34 प्रतिशत, ज़िक्रा 85.34 प्रतिशत,अरीबा खातून 84.5 प्रतिशत,अतीक 83.34 प्रतिशत,फ़लक नाज़ 83 प्रतिशत और नुसरा 78.17 प्रतिशत नम्बरों के साथ कामयाबी हासिल की।कॉलेज के बेहतर रिज़ल्ट में मो.उवैस,मो. मुकीम,मो.हसनैन आदि टीचरों का विशेष सहयोग रहा।

