खीरी टाउन।खीरी नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष व मौजूदा चेयरपर्सन के प्रतिनिधि फहीम अहमद द्वारा कस्बे के सिटी लान में एक जलसे का आयोजन किया गया।जिसमें कई बड़े आलिमों ने शिरकत की।जलसे की सदारत सैयद वजीह मियां तथा निजामत कारी अख्तर रजा व जीशान बरकाती ने की।

देर रात तक चले इस जलसे में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध धार्मिक विद्वान सैयद अमीनुल कादरी मौजूद रहे।जलसे में आलिमों ने धार्मिक तकरीरें कीं।आलिमों ने सरकारे दो आलम हजरत मुहम्मद मुस्तफा की सीरत पर रोशनी डाली।उन्होंने पैग़म्बरे इस्लाम के बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील करते हुए कहा कि इसी में सबकी भलाई है।इसके अलावा जलसे में कई शायरों ने नात शरीफ का नज़राना पेश किया।जलसे में सलमान रज़ा अशरफी,सुल्तान रजा कादरी,मुफ़्ती आजाद रज़ा,मोहसिन रज़ा अलावा,हाफिज गुफरान रजा, हाफिज आफताब,शोएब रज़ा,आदि ने शिरकत की।
जलसे के आयोजक फहीम अहमद द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।आखिर में सलातो सलाम के साथ जलसे का समापन किया गया।इस मौके पर मुल्क की सलामती और हिफाज़त की दुआ मांगी गई।देर रात तक चले इस जलसे में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।

