गोण्डा।गौरा विधानसभा की कूक नगर ग्रांट में मोहन यादव द्वारा स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा का उद्घाटन फीता काटकर रईस अहमद दने किया।बाबा साहब के चित्र पर मालयार्पण कर उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सभा को संबोधित किया।रईस अहमद ने बाबा साहब विचारों को रखते हुए समझाया कि शिक्षित बनने से क्या होगा,संगठित होने से क्या होगा और संघर्ष करने से क्या होगा।उन्होंने कहा कि आज ऐसे महापुरुष की जयंती है जिनकी जयंती भारत देश में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के 56 देश में मनाई जा रही है।बाबा साहब ने जिस भारत का सपना देखा था हमें आपको संकल्प लेना चाहिए,उनके सपनों को साकार करना चाहिए।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अमर यादव ने कार्यक्रम को संबोधित किया।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहन यादव ने आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर माला पहनाकर स्वागत किया और उन्होंने बताया कि इससे पहले वे चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का भी स्थापना किया था।

वहीं तरैनी में आयोजित बाबा साहब की जयंती में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव रईस अहमद ने बाबा साहब के चित्र पर माला पहना कर वहां उपस्थित आम जनमानस को संबोधित किया।तरैनि में मंसाराम राम दुवारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ठीक इसी क्रम में महाराज गंज में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में रईस अहमद ने संबोधित किया।इस कार्यक्रम का आयोजन धर्मेंद्र गौतम फूल चंद गौतम विनय गौतम राम प्रकाश गौतम द्वारा किया गया था।
वहीं घारीघाट में सुरेश एडवोकेट द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया कार्यक्रम में पहुंचकर रईस अहमद द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया,इस अवसर पर राम जीत निषाद द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया।
महुली खोरी मंदिर पुरवा मे बाबा साहब कि जयंति पिंटू भारती प्रतिभा यादव द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वहीं शीतल गंज में लक्ष्मण भास्कर उर्फ कन्हैया द्वारा आयोजित किया।

