अनोखे अंदाज में मनाया गया रसूलपुर में गणतंत्र दिवस
मुश्ताक अहमद
गोंडा।77वां गणतंत्र दिवस गोंडा जिले के रसूलपुर गांव में अनोखे अंदाज में मनाया गया। गणतंत्र दिवस की सुबह रसूलपुर प्रधान हामिद अली उर्फ बिल्लू ठेकेदार ने रमराईपुर प्राथमिक विद्यालय में झंडारोहण के पहले 200 मजलूमों व गरीबों में कंबल वितरित किए। और गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए बिल्लू ठेकेदार ने कहा कि गांव के गरीबों, विधवाओं, विकलांगों व असहायों तक एक-एक कंबल पहुंचना पुनीत कार्य है। ग्रामीणों ने प्रधान के इस कार्य को अच्छी पहल बताया। गणतंत्र दिवस के मौके पर तमाम लोग मौजूद रहे।

