इमरान अहमद
मनकापुर।गोण्डा जिले के शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के बल्लिपुर स्थित गुरु चरण श्रीवास्तव एआर इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिन्दू छात्राओं द्वारा बुर्का पहनकर डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है की 7-8 लड़कियां बुर्का (एक समुदाय का पहनावा) पहने हुए भोजपुरी-हिंदी मिक्स गानों पर डांस करती हुई नजर आ रहीं हैं।ऐसा दावा किया जा रहा है कि डांस कर रही सारी छात्राएं हिंदू हैं।ये वीडियो सोशल मिडिया के तमाम प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो वायरल होते ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विद्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज किया।हालांकि इस मामले में प्रबंधक ने लिखित रूप में माफी मांगी है।वहीं DIOS ने मामले की गम्भीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
इस मामले पर जब स्कूल प्रबंधक राजू श्रीवास्तव से बात की गई तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कार्यक्रम में एक हॉरर सॉन्ग पर परफॉर्मेंस होनी थी,लेकिन छात्राओं द्वारा गलत ड्रेस का चयन करने की वजह ऐसा हुआ।जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर बैकग्राउंड पर म्यूजिक लगा कर एडिट कर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों ने नाराजगी जताते हुए और इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कृत्य बताया है।

