नवाबगंज,गोंडा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के पिता स्व. प्रेमचंद्र गुप्ता की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर जनपद व लखनऊ मे बड़ी संख्या में परिजनो ने भंडारा और फल वितरण कराया इसमे स्थानीय और समाजसेवी और व्यापारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विकासखंड के मधवापुर टिकरी के निवासी और व्यवसायी स्व. प्रेमचंद्र गुप्ता का बीते साल15 नवंबर 2024 को बीमारी के कारण निधन हो गया था, वह बहरइची मिष्ठान भंडार के नाम से प्रसिद्ध थे तथा उनकी मिठाई मंडल मे आज भी चर्चा का विषय रहती है । उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर लखनऊ व पैतृक गांव में श्रद्धांजलि सभा तथा विशाल भंडार और फल वितरण का आयोजन किया। उनके इकलौते बेटे अमन गुप्ता जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्राँत कार्यकारिणी मे सदस्य रह चुके है उन्होंने ने बताया कि हमारे पिता स्व प्रेमचंद गुप्ता का जीवन हमेशा जरूरतमंदों की सहायता को समर्पित रहा। बच्चों और बेसहारा परिवारों की मदद करना उनकी प्राथमिक इच्छा थी इसलिए जनपद से लेकर राजधानी तक विभिन्न स्थानो पर फल वितरण व भोज का आयोजन किया गया ।एक संस्था ने पिता के भाव को देखते हुए लखनऊ में भी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गरीब व बेसहारा बच्चों में फल ,वस्त्र तथा अन्य जरुरतमंद सामानों का वितरण किया गया। मौके पर श्रद्धांजलि सभा और सेवा कार्यक्रम में सिद्धार्थनगर के इटवा बिस्कोहर के चेयरमैन अजय गुप्ता, समाजसेवी राकेश सिंह दाढ़ी, नगरपालिका नवाबगंज के पूर्व सभासद संतोष कुमार गुप्ता, छोटू वर्मा, राहुल सिंह,गुड्डू सिंह, पप्पू यादव, अजय यादव, विशाल, शंकर, उद्योग व्यापार मंडल बलरामपुर के महामंत्री संतोष कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान प्रेमनारायण सिंह, सोनीलाल, पवन गुप्ता (अध्यक्ष, श्रीसागर फाउंडेशन लखनऊ), बृज किशोर गुप्ता, राजू गुप्ता, अनूप गुप्ता (गुरु कृपा लाइब्रेरी, अयोध्या, अंकित सिंह,संतोष सिंह, राहुल सिंह सहित सैकड़ों लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया ।

