गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लानगर,बलरामपुर।के.एन.एजुकेशनल सोसाइटी स्कूल सादुल्लानगर में बाल दिवस के उपलक्ष्य में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कुकिंग डे का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए बिना आग के विभिन्न व्यंजन तैयार किए। कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता और हुनर देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने खीर,चाय,कॉफी,ब्रेड पकोड़ा,मैगी,फिंगर सैंडविच,मैकरोनी, पास्ता, मंचूरियन, भेलपुरी, इडली,डोसा,समोसा और मोमोज जैसे स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। छोटे-छोटे हाथों से बने इन व्यंजनों ने सभी का मन मोह लिया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सियाराम यादव, अध्यापिका रूही फातिमा, सुनीता गुप्ता, इकरा खान, गंगाराम यादव, फैजान मंसूरी, श्रेया गुप्ता, सदफ, हुमा आफरीन, रिया गुप्ता, मंजू मौर्य, नरगिस, अनीता सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाते हैं। कार्यक्रम के अंत में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। स्कूल परिसर दिनभर बच्चों की उमंग, हंसी और विभिन्न व्यंजनों की खुशबू से महकता रहा।

