वजीरगंज,गोंडा।थाना क्षेत्र के सराय खत्री निवासी विहिप के जिला गौ रक्षा प्रमुख ने वजीरगंज पुलिस पर फर्जी मुकदमा लिखने व उसी से बचाने के लिए रूपये मांगने के आरोप के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। इस मामले दो ऑडियो भी वायरल हो रहे हैं।
राहुल निषाद ने बताया कि वे विहिप के सक्रिय सदस्य हैं और राष्ट्र धर्म के खिलाफ उठने वाले मामलों पर कानूनी कार्यवाही करवाते हैं। हाल ही में उन्होंने देवीनगर के शिवकुमार की उस पोस्ट की शिकायत पुलिस में की थी जिसमें उसने माँ दुर्गा पर अभद्र व अश्लील टिपड्डी का स्टेटस लगाया था। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही कर दी थी। शिवकुमार के मित्र राजेश चौहान जो दुर्जनपुर पचूमी के हैं इस बात का बदला लेने के लिए दुर्जनपुर चौराहे पर चल रही दुर्गापूजा में रोज शराब के नशे में आकर अभद्रता करने लगा, जिसको भगाने के साथ इसकी शिकायत वजीरगंज थानाध्यक्ष से भी की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। नवमी के दिन राजेश ने थाने मारने पीटने का आरोप लगाकर तहरीर दे दी और पुलिस ने राहुल व उसके बड़े भाई एक अन्य के खिलाफ मुकदमा लिख दिया। राहुल ने बताया थाने के दरोगा रामकेश भारती ने उन्हें शुक्रवार की शाम 4 बजे धमकाते हुए थाने बुलाया कि अपने भाई को लेकर चले आओ इसी में खैर नहीं तो क्या होगा जानते नहीं हो। इसका ऑडियो भी है। वहीं इसी संबंध में थाने के एक सिपाही ने रूपये लेने के लिए टिकरी में मिलने की भी बात की उसका आडियो वायरल है। राहुल ने बताया कि सिपाही ने सुबह ही कहा था कि दरोगा जी 20 हजार मांगे हैं दे दो बचा लेंगे। इस बात से आहत राहुल ने मनकापुर सम्पूर्ण समाधान में पुलिस कप्तान विनीत जायसवाल से लिखित शिकायत की है।
उच्चाधिकारियो से होगी शिकायत
विहिप के प्रान्त पदाधिकारी राकेश वर्मा गुड्डू ने कहा है कि राहुल निषाद विहिप का समर्पित कार्यकर्ता है। उस क्षेत्र की सभी राष्ट्र धर्म विरोधी घटनाओं का प्रतिकार करता है। लेकिन वजीरगंज पुलिस हर मामले में गलत करने वालों के बजाय उसे ही डराने धमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने का काम करती आ रही है। जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसकी शिकायत अब शासन प्रशाशन में उच्च स्तर पर की जाएगी।

