बलरामपुर।शासन की मंशानुरूप मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत पंचम चरण का शुभारंभ प्रभारी निरीक्षक अवधेशराज सिंह के नेतृत्व कोतवाली उतरौला एंटी रोमियो टीम द्वारा पाला-पाली गांव में महिलाओं व पुरुषों को दहेज प्रतिषेध अधिनियम व बाल विवाह निषेध के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
वहीं साइबर अपराधों में OTP शेयरिंग,लकी ड्रा,स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल,बैंकिंग फ्रॉड आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। सभी को वूमेन पावर लाइन 1090 यूपी आपातकालीन 112 एबुलेंस सेवा 102/108 महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं०1930 सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,.वृद्धा पेंशन, योजना विधवा पेंशन योजना इत्यादि के बारे में बताया गया तथा थाने पर गठित मिशन शक्ति केंद्र के बारे में जानकारी दी गई।

