बलरामपुर।शिक्षा क्षेत्र उतरौला में हिंदी दिवस के मौके पर आर ए एम पब्लिक स्कूल पकड़ी बाजार में निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में कक्षा 8 की अंकित यादव ने प्रथम स्थान,कक्षा 7 की शैलजा ने द्वितीय स्थान व कक्षा 8 की अर्चना मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्रबंधक विशाल गुप्ता ने छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया।और कहा कि इस प्रकार के आयोजनो से छात्रों में उनके लेखन कौशल और आलोचनात्मक चिंतन क्षमता का विकास होता है। ऐसे आयोजन का उद्देश्य साक्षरता, रचनात्मकता और विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करने की क्षमता को बढ़ावा देना है। उपरोक्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

