बलरामपुर।एचआरए इंटर कॉलेज उतरौला के संयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता में एस जी एफ आई व माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता का अयोजन किया। आयोजन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा सचिव मो०सुहेल व एच आर ए इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनसार अहमद खान ने फीता काट कर किया।

विद्यालय के प्रबंधक ने विभिन्न विद्यालयों से आये सभी व्यायाम शिक्षक अर्पण पांडेय, नसीम अहमद, संजय यादव, पंकज पांडेय, कु०अंशु वर्मा, उमेश तिवारी, मदन लाल, सईद अहमद को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया। खेल समिति द्वारा एच आर ए इंटर कॉलेज के अध्यापक महताब आलम को खेल रेफरी बनाया गया। प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने भरपूर दमखम दिखाया जिसका परिणाम निम्न रहा-
14 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर देवांशी गुप्ता एच आर ए ई. का.
द्वितीय स्थान पर बलरामपुर मॉडर्न ई.का.
14 वर्ष बालक वर्ग आयु में प्रथम स्थान पर आयुष कुमार, स्कॉलर्स एकेडमी ई. का.
द्वितीय स्थान पर उमंग सिंह, बलरामपुर मॉडर्न
17 वर्ष बालक वर्ग आयु में प्रथम स्थान पर जतिन नाथ भारतीय विद्यालय ई. का.
द्वितीय स्थान पर स्वदेश नाथ भारतीय विद्यालय ई. का.
19 वर्ष बालक वर्ग आयु में प्रथम स्थान पर जयन्त नाथ भारतीय विद्यालय ई. का.
द्वितीय स्थान पर सक्षम नाथ भारतीय विद्यालय ई. का. का दबदबा रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य वी के श्रीवास्तव ने जीते हुए प्रतियोगियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है।

