बलरामपुर।शिक्षा क्षेत्र उतरौला एमजे एक्टिविटी हाई स्कूल में नवीन कंप्यूटर लैब का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता वर्मा व अपराध निरीक्षक मृत्युंजय सिंह संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनीता वर्मा ने कहा कि यह छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करने,शोध करने और कौशल विकास के अवसरों को बढ़ाने में मदद मिलेगी। छात्रों को न केवल डिजिटल और तकनीकी ज्ञान से सशक्त बनाया जा सकेगा,अपितु डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। और छात्रों को आधुनिक तकनीक तक पहुँच होगी। अपराध निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने कहा कि ऐसे कदम शिक्षा को नई दिशा देता है। और समान अवसरों के द्वार खोलते हैं।

वर्तमान समय में कंप्यूटर का ज्ञान सभी छात्र-छात्राओं के लिए अति आवश्यक है। इस आधुनिक युग में कंप्यूटर के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर लैब की सुविधा उपलब्ध कराकर प्रगतिशील कार्य किया है। जिससे सभी छात्र-छात्राओं के ज्ञान में वृद्धि होगी। विद्यालय के डायरेक्टर समीर रिजवी ने कहा कि कंप्यूटर लैब के सभी कंप्यूटर आधुनिक हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर से लैस हैं। उन्नत तकनीकी की इस लैब से बच्चों को कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सकेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य हिमांशुधर द्विवेदी ने कहा कि आज के परवेश में कंप्यूटर शिक्षा सबसे अहम आवश्यकता बन चुकी है। एमजे एक्टिविटी हाई स्कूल की यह पहल विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। उन्नत कम्प्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट और नवीनतम सॉफ्टवेयर से सुसज्जित यह सुविधा छात्रों को नई तकनीकों से परिचित कराएगी। जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई पर आधारित शिक्षा पद्धतियाँ भी शामिल हैं। कंप्यूटर लैब की स्थापना से छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास देखा गया। बच्चों ने डिजिटल शिक्षा को भविष्य के लिए एक मजबूत आधार बताया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अंकुज, पाकीजा, मीसम, सिज्जू रिजवी, समेत अन्य मौजूद रहे।

