बलरामपुर।मंगलवार को सादुल्लानगर में अखिल भारतीय कमलापुरी महासभा उ०प्र० की प्रान्तीय कार्य समिति की बैठक प्रान्तीय अध्यक्ष जग प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हाजी इस्माईल इण्टर कॉलेज में आहुत की गई। बैठक में प्रदेश के कई शहरो व ग्रामीण अंचलो सें स्वजातीय बन्धु की मौजूदगी के बीच बैठक में समाज और संगठन को बनाने पर अपना विचार रखा। स्वजातीय बन्धुओं का स्वागत सम्मानित करने का सिलसिला भी चलता रहा।
बैठक के समापन पर प्रान्तीय अध्यक्ष के अनुमोदन पर उतरौला नगर हाटन रोड निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता को प्रान्तीय संयुक्त मंत्री उतरौला नगर अध्यक्ष महेश गुप्ता व महामंत्री हेमंत गुप्ता को मनोनीत किया है। प्रमोद गुप्ता के मनोनीत किए जाने पर सभी स्वजातीय बन्धुओं ने सहमति व्यक्त किया।प्रान्तीय कार्य समिति में संयुक्त मंत्री संजय गुप्ता(संजय मेडिकल स्टोर)उतरौला,रुपेश गुप्ता भाजपा नगर उपाध्यक्ष, अध्यक्ष धर्म ध्वाजाधारी परिषद,उ०प्र० कमेंटी प्रवक्ता महेश गुप्ता गौरा चौकी,वरिष्ठ पत्रकार हरीश कुमार गुप्ता,विशाल गुप्ता,अश्वनी गुप्ता,राधेश्याम गुप्ता बभनान, देवानंद गुप्ता,उतरौला नगर अध्यक्ष अमरचन्द गुप्ता ,भाजपा नगर अध्यक्ष फणीन्द्र गुप्ता,पूर्व सभासद विजय गुप्ता,ओमप्रकाश गुप्ता,अमित गुप्ता,भाजपा नगर महामंत्री रोहित राज गुप्ता,दीपक एडवोकेट, पंकज गुप्ता आदि स्वजातीय बन्धुओ ने बधाई दी है।

