इमरान अहमद
मनकापुर।इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहि वसल्लम के जन्मदिन (ईद मिलादुन्नबी) पर शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस ए मोहम्मदी अदब व एहतराम के साथ निकाली गई।

शुक्रवार को पैगंबरे इस्लाम की पैदाइश की खुशी में जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरे शानो शौकत के साथ निकाली गई।जुलूस में जब नूर की बारिश में नहाए दीवानों की टोली नबी पर सलाम और नात पढ़ते हुए निकले तो वह दिलकश मंजर देखते बन रहा था।क्या बच्चा,क्या जवान,क्या बुजुर्ग,हर कोई नबी की आमद की खुशियां मना रहा था।सरकार की आमद मरहबा,हजुर की आमद मरहबा,आका की आमद मरहवा,दिलदार की आमद मरहबा जैसे बुलंद नारों से शहर की फिजा खुशनुमा हो गई। हर तरफ फिजाओं में इत्र और फूलों की खुशबू के साथ नबी का जिक्र गूंज रहा था। जुलूस के इस्तकबाल के लिए लोगों ने जगह-जगह पर पंडाल बनाकर जुलूस का फूलों से स्वागत किया।व जुलूस में आए लोगों को तबररूक बाँटा।

जुलूस के दौरान नौजवानों के दिलों में देश भक्ति की झलक भी देखने को मिली।नौजवान देश का गौरव तिरंगा बड़े ही शान से लहरा कर चल रहे थे।मनकापुर बाजार के साथ शामिल कई गाँवों का जुलूस जुमा नमाज के बाद जामा मस्जिद से निकलकर चौक,सब्जी मंडी,गुमटी चौराहा,स्टेशन,पीलखाना ईदगाह, पेट्रोल टंकी होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचकर समाप्त हुई।वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली पुलिस मुस्तैद रही।इस मौके पर जामा मस्जिद के प्रबंधक तनवीर खां सोनू,शमसेर खां डंपी,अजीजुल हसन,लड्डून खां,राजू खां,सहजाद,अब्दुल रहमान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

