इक़बाल शाह
गोण्डा।पुलिस की नाकाबंदी ने लुटेरे बदमाश को भागने में मुसीबत खड़ी कर दी। जगह-जगह पुलिस की नाकाबंदी के चलते चेकिंग के दौरान लुटेरा पकड़ा गया। प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में हुई लूट का खुलासा करते हुए जिले की पुलिस ने लुटेरे को महज कुछ ही घंटे में मुठभेड़ के दौरान देररात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से हुई मुठभेड़ में आरोपी लुटेरे के पैर में गोली लगी है। पुलिस की ओर से की गई नाकाबंदी ने एक बड़ी सफलता दिलाई।

शुक्रवार की सुबह शहर के पंतनगर में स्थित प्रथमा सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में लुटेरा हाथ में हंसिया लेकर बैंक के कैस कांउटर में घुस कैशियर स्वेता के गले पर लगाकर साढ़े आठ लाख रुपए की लूट कर मौके से फरार हो गया था। घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारियों ने गहनता से छानबीन कर टीम का गठन किया। जिससे पुलिस हरकत में आई और लुटेरे को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी गई। जिससे लुटेरा भाग नहीं सका। आखिरकार कुछ ही घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शुक्रवार की देररात चेकिंग के दौरान आरोपी लुटेरे को कुर्मियनपुरवा मदनगरा-मोकलपुर रोड पर पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया गया तो आरोपी ने पुलिस बल पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए उसके पैर में गोली मार घायल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान राकेश गुप्ता के नाम से हुई जोकि शहर के कोतवाली नगर के अंतर्गत फोर्बिसगंज का रहने वाला बताया जाता है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि लूट के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की 5 टीमे लगाई गई थी। जिस पर पुलिस ने आरोपी समेत लूट के साढ़े आठ लाख रुपए भी बरामद करते हुए घटना में शामिल बाइक व हसिया को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

