गोंडा।बभनजोत विकास खंड के खोड़ारे थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सोतीया व आसपास के गांवों में तेंदुआ जैसे जंगली जानवर के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, बीते एक हफ्ते से रात में अक्सर तेंदुआ जैसे जानवर की आहट हो रही है। इसी दौरान एक गांव में बकरी पर हमले की घटना के बाद लोगों में और ज्यादा डर फैल गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जानकारी पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ड्रोन कैमरे की मदद से गांव व आसपास के जंगलों में सर्च अभियान चलाया। हालांकि अब तक तेंदुआ होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। एहतियातन विभाग ने गांव के आसपास पिजड़ा लगाकर टीम को रात में गश्त व सर्च अभियान में लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अक्सर रात में गांव के पास दिखाई देता है। सुरक्षा के लिए ग्रामीण रात भर जागकर पहरा दे रहे हैं।
मौके पर पहुंचे वन विभाग के एसडीओ सुदर्शन और वनकर्मी संघ ने स्थिति का जायजा लिया। वहीं सादुल्लाह नगर रेंज के रेंजर बिरेन्द्र तिवारी ने बताया की
“ग्रामीणों की सूचना पर प्रतिदिन मौके पर जाकर पिजड़ा लगाया गया है और लगातार सर्च अभियान चल रहा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह तेंदुआ ही है या फिर कोई और जंगली जानवर।

