हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ललिया पुलिस ने रविवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी ललिया जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक ऋषिकेश पांडेय और कांस्टेबल दीपक कन्नौजिया की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने ग्राम इलायचीनगर मशरक मंगराकोहल निवासी अलखराम पुत्र महन्थे, जो कि मुकदमा संख्या 1964/24/98 धारा 323 व 504 भादंवि का वारंटी था, को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय,जनपद बलरामपुर रवाना कर दिया गया।

