गोण्डा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता रहे संजय यादव को भारतीय जनता पार्टी ने स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन अभियान का गोंडा जिले का जिला सहसंयोजक बनाया गया। संजय यादव को यह विशेष जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने दी। जो अब क्षेत्र मे युवाओं के बीच में अभियान को धार देंगे।
साथ ही संजय यादव वन नेशन वन इलेक्शन के पक्ष में वातावरण सृजीत करते नजर आयेगें। संजय यादव पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोंडा जिले के जिला संयोजक रह चुके हैं।संजय गोंडा जिले के मनकापुर के निवासी है।उनके सह संयोजक बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र के लोगों ने बधाई दी है।

