बलरामपुर।जिले के गौरा चौराहा थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते महक हॉस्पिटल अस्पताल संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम सेवरहा निवासी लवकुश पुत्र दिवाकर पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का आरोप है।घटना के बाद गर्भपात कराने के लिए उसे महक हॉस्पिटल लाया गया,जहाँ हॉस्पिटल संचालक डॉ. अवधेश पाठक पुत्र रमेशचन्द्र पाठक और स्टाफ की भूमिका सामने आई। इस मामले में अस्पताल की स्टाफ सत्यधामा त्रिपाठी उर्फ धामा पत्नी तामेश्वर त्रिपाठी को भी गिरफ्तार किया गया है।
एसपी बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई एएसपी विशाल पाण्डेय और सीओ नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों पर मुकदमा अपराध संख्या 93/25 धारा 64(2) BNS व 5j(ii)/6 पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया गया है।
इससे एक दिन पूर्व जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर के आदेश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव,डॉ. जावेद अख्तर अधीक्षक सी एच सी नंदनगर,वरिष्ठ पटल सहायक हरियानन्द और निजी प्रतिष्ठान नोडल अधिकारी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गौरा पुलिस बल के साथ मिलकर 20 अगस्त 2025 को महक हॉस्पिटल को सील कर दिया था।अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा था और इस मामले में आगे विधिक कार्यवाही जारी है।

