हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।कोतवाली उतरौला क्षेत्र में एक ही रात में चार स्थानों पर हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का सामान भी बरामद किया है।
मामला 5 अगस्त की रात का है।आर्यनगर मोहल्ले में स्थित शनिदेव मंदिर से कलश,घंटा,आरती थाल और दीपक चोरी हो गया था। इसी रात मोहल्ले के दो निवासियों के ठेले और एक अन्य के दानपात्र से करीब आठ हजार रुपये अज्ञात चोर उठा ले गए थे।पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों अलीम (निवासी जनपद बहराइच),सिकन्दर (निवासी जनपद बलरामपुर) और ओमकिशोर (निवासी जनपद गोंडा) को बलरामपुर रोड बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी गए दो ठेले, एक बाल्टी, एक लोटा और एक पीली धातु का बर्तन बरामद किया गया।
बरामदगी के बाद आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल यादव के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल अतीश कुशवाहा, अभय कुमार, सुरेंद्र कुमार और सूरज सिंह शामिल रहे।

