हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार ने पुलिस कार्यालय की समस्त शाखाओं का वार्षिक निरीक्षण किया। संबंधित को समस्त अभिलेखीय दस्तावेजों को अद्यतन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं- प्रधान लिपिक कार्यालय,अंकिक शाखा, पासपोर्ट सेल,रिटसेल, विशेष जांच प्रकोष्ठ, सम्मन सेल, डी0सी0आर0बी0, जनशिकायत प्रकोष्ठ, वीआईपी सेल एवं पुलिस कार्यालय की शेष शाखाओं के समस्त महत्वपूर्ण अभिलेखीय दस्तावेजों का निरीक्षण किया गया तथा शाखा कार्यालय में साफ सफाई एवं स्वच्छता को बनाए रखने के साथ-साथ समस्त कार्यालयों के लम्बित दस्तावेजों को अद्यतन करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

