हरीश कुमार गुप्ता
उतरौला,बलरामपुर।उतरौला के सुभाष नगर हाटन रोड स्थित कृषि बीज गोदाम का सोमवार को नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम प्रभारी व कृषि विशेषज्ञ डा०जुगुल किशोर से किसानों को आवश्यक खाद की उपलब्धता की जानकारी ली। और संबंधित कर्मचारियों से स्टॉक की स्थिति पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान अनूप गुप्त ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर खाद का वितरण सुचारू रूप से किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरिया का सरकारी मूल्य 266 रुपये प्रति बोरी निर्धारित है और खाद की कोई कमी नहीं है। किसान नजदीकी वितरण केंद्र से आसानी से सरकारी दर पर खाद प्राप्त कर सकते हैं।
गुप्त ने किसानों को भरोसा दिलाया कि अगर कोई विक्रेता उनसे अधिक मूल्य वसूलने की कोशिश करता है तो किसान तुरंत इसकी शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और प्रशासन इस पर लगातार निगरानी रख रहा है।
निरीक्षण के दौरान उतरौला देहात मंडल अध्यक्ष मेलाराम वर्मा भी मौजूद रहे।मौके पर किसानों ने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने पर संतोष व्यक्त किया।यह कदम किसानों में विश्वास बढ़ाने और कालाबाजारी पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

