हरीश कुमार गुप्ता
उतरौला। ग्राम अमया देवरिया मे पाँच दिवसीय ख़मसा मजलिस का आयोजन 24 सफ़र यानी 19 अगस्त से 28 सफ़र यानी 23 अगस्त तक रात 08:00 बजे होगा। एडवोकेट मोनिस हुसैन रिज़वी (राशिद) ने बताया की हर साल की तरह इस साल भी ख़मसा मजलिस का आयोजन अमया देवरिया स्थित दरगाह हज़रत अब्बास अस पर 24 सफ़र से 28 सफ़र तक किया गया है। ख़मसे की पहली मजलिस को दिल्ली से आये हुए मौलाना सैय्यद इब्ने हसन ज़ैदी साहब खेताब करेंगे।
दूसरी मजलिस को मुज़फ्फरनगर से आये हुए मौलाना सैय्यद अतहर अब्बास ज़ैदी साहब खेताब करेंगे, तीसरी मजलिस को दिल्ली से आये हुए मौलाना सैय्यद ज़ाफ़र अली रिज़वी साहब खेताब करेंगे, चौथी मजलिस को ईरान से आये हुए मौलाना सैय्यद ज़मीर अब्बास जाफरी साहब खेताब करेंगे 28 सफ़र को मुसलमानों के पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद साहब व उनके नवासे हज़रत इमाम हसन अस के शहादत के मौके पर मोमनीन अमया देवरिया के बैनर तले ख़मसे की आख़री मजलिस को मुज़फ्फरनगर से आये हुए मौलाना मोहम्मद हुसैन हुसैनी साहब ख़िताब करेंगे बाद मजलिस शबीहे ताबूत की ज़ियारत भी कराई जाएगी जिसकी नक़ाबत जनाब ज़ीशान आज़मी साहब करेंगे। जिसमे दूर दराज़ के लोग शिरकत करेंगे।

