हरीश कुमार गुप्ता
उतरौला,बलरामपुर।अपर मुख्य सचिव (गन्ना) एवं आयुक्त (गन्ना एवं चीनी) उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर 12 अगस्त 2025 को गन्ना विकास परिषद उतरौला और बलरामपुर के अंतर्गत कई गांवों का निरीक्षण किया।
जिला गन्ना अधिकारी बलरामपुर संजय कुमार के नेतृत्व में गन्ना विकास परिषद उतरौला,चीनी मिल इटई मैदा क्षेत्र के ग्राम रुखी मझारी,पटियाला ग्रंट,त्रिगुणायतपुर,कंचनपुर और गिद्धौर सहित गन्ना विकास परिषद बलरामपुर,चीनी मिल बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर,कलेना,विजयगढ़वा,जुगराजपुर,बिश्रामपुर,देवताहा आदि का भ्रमण किया।
निरीक्षण में अधिकारियों को किसी भी गांव में बाढ़ की स्थिति नहीं मिली और गन्ने की फसल स्वस्थ एवं रोग-कीट मुक्त पाई गई। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी ने सर्वे सट्टा प्रदर्शन का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर अगस्त माह में गन्ना फसल में किए जाने वाले सामयिक कार्यों तथा जल जमाव प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा के पादप रोग वैज्ञानिक,ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक,विशेष सचिव,अध्यक्ष प्रतिनिधि बलरामपुर,महाप्रबंधक (गन्ना) चीनी मिल इटई मैदा एवं चीनी मिल बलरामपुर भी मौजूद रहे।

