हरीश कुमार गुप्ता
बलरामपुर।रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर मिलावटी मिठाइयों और डेयरी उत्पादों की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान चलाया। इस दौरान जिले में कुल 6 नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने सादुल्लाहनगर बाजार स्थित कल्लू मिष्ठान भंडार से पेड़ा,सूजी हलवा और सूजी बर्फी के नमूने लिए। वहीं रामचंद्र वर्मा की दुकान पराग मिल्क बार से पनीर और छेना का रसगुल्ला जांच के लिए लिया गया। अचलपुर चौधरी क्षेत्र में अहान डेयरी से भी पेड़े का नमूना एकत्र किया गया।
अब तक चलाए गए इस अभियान में कुल 19 नमूने विभिन्न दुकानों से लिए जा चुके हैं। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

