पश्चिमी चंपारण। जिला के बगहा में जन सुराज पार्टी का बिहार बदलाव सभा का आयोजन बुधवार को प्रखंड बगहा एक के बहुआरवा बाबा परिसर में संपन्न हुआ। जन सुराज पार्टी के बगहा विधानसभा के लिए जन सुराज पार्टी का संभावित प्रत्याशी स्मिता चौरसिया के द्वारा बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग जन सुराज के विचारों को सुनने आए।
सभा को संबोधित करते हुए स्मिता चौरसिया ने कहा कि बिहार की राजनीति में आज तक विकास कभी मुद्दा हीै नहीं रहा। इसके चलते बिहार में रोज ₹100 कमाने के लिए भी रोजगार का अवसर नहीं है, शिक्षा व्यवस्था प्रायः ध्वस्त है,खेती पेट पालने में सक्षम नहीं है, बुजुर्गों और महिलाओं की हालत दयनीय है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार की मौजूदा राजनीति के चलते बिहार का विकास ठहर गया है। इसे तेज गति देने के लिए जन सुराज एक मात्र विकल्प है। अगले 5-10 वर्षों में बिहार को देश के 10 अग्रणी राज्यों के मुकाबले में खड़े करने का जन सुराज का संकल्प है। जमादार सिंह ने कहा कि पिछले 35 वर्षों में बिहार देश के दूसरे राज्यों से हरेक स्तर पर काफी पीछे छूट गया। वही जनसुराज के युवा अध्यक्ष रविकेश कुमार ने कहा कि बिहार भर में जन सुराज एवं प्रशांत किशोर जी के प्रति बिहार के लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब-तक जात-पात और धर्म-मजहब के आधार पर वोट होगा,तब तक बिहार का पिछड़ापन दूर होना मुश्किल होगा।

