खरगूपुर,गोंडा।सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के शुरुआत से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाला गया । यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए । क्षेत्र के ग्राम चतुर्भुज वा स्थित चतुर्भुजी मंदिर परिसर में शुक्रवार से सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अमृत का शुभारंभ होगा। कथा से पूर्व गुरुवार को खरगूपुर कस्बा होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं सहित अन्य लोग शामिल रहे।

आयोजक समिति के संतोष घनश्याम शुक्ला तथा अवनीश शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार से शुरू होने वाले सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा को कथा व्यास डॉ रामविलास दास वेदांती महाराज द्वारा संगीतमय कथा का श्रवण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से दिन में एक बजे से शाम चार बजे तक कथा का कार्यक्रम होगा। श्री शिव महापुराण कथा के एक दिन पूर्व गुरुवार को निकाला गया भव्य कलश यात्रा में प्रमुख रूप से रामकृपाल शुक्ला अरुण कुमार शुक्ला बृजमोहन मिश्रा रमाशंकर शुक्ला बा जा सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कलश यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया ।

