गोण्डा।भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ गोण्डा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार शुक्ल को गोरखपुर के कलेक्टरेट सभागार में अंगवस्त्र व प्रमाण पत्र देकर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शतीश शुक्ला ने माल्यार्पण कर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
साथ ही संगठन के भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के देवीपाटन मंडल अध्यक्ष अभिनाश श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार इन्द्र पाल पाण्डेय को भी सम्मानित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार दिलावर सिंह ने सभी सम्मानित पत्रकारों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए दुआएं दी। इस मौके पर गोरखपुर, बलिया, आजमगढ गोन्डा, देवरिया, महराज गंज, गाजीपुर, कुशी नगर, संत कवीर नगर आदि जिलों से आये सैकडों की तादाद में पत्रकारों की मौजूदगी रही।

