गोंडा।गौरा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बभनजोत के अंतर्गत हबीब नगर करौहा में उस्मान अली बढ़या द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया।
रोजा इफ्तार में पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा रईस अहमद ने कहा कि रोजा इफ्तार मानवता को प्रेम शांति और भाईचारे का संदेश देती है। श्री अहमद ने कहा कि सभी से प्रेम करो किसी से द्वेष मत रखो हम सभी को मिलकर अंतर धार्मिक सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। रोजा इफ्तार से बहुत ही सवाब मिलता है। ऐसा प्रोग्राम जरूर करना चाहिए। रोजा इफ्तार पार्टी में मुख्य रूप से कारी अब्दुल वसीम, तबरेज अहमद, सिराज खान, शाबान बेग, इरफान बेग, अमीर अहमद, फरीद अहमद, मोहम्मद राशिद, रईसजादे क्षेत्र पंचायत सदस्य, फैज सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

