गोण्डा।बलरामपुर फाउंडेशन इकाई मैजापुर के द्वारा शक्ति कक्ष,बल एवम महिला सुरक्षा केन्द्र का पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने उदघाटन किया।और प्रशंसा करते हुए कहा कि चीनी मिल प्रशासन प्रशंसा के पात्र हैं।बलरामपुर फाउंडेशन इकाई मैजापुर चीनी मिल के उक्त कार्यक्रम में पवन कुमार चतुर्वेदी महाप्रबंधक मानव संसाधन एवम प्रशासन,सौरभ गुप्ता प्रशासनिक अधिकारी व श्रीप्रकाश सिंह रहे। कार्यक्रम में शामिल पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल व, क्षेत्राधिकार सदर ने कहा कि नियमित सामाजिक प्रशासनिक कार्य किए जा रहे हैं ।

जिसकी लोकहित में अत्यंत आवश्यकता है।इस कार्य के लिए जितना प्रशंसा की जाय ओ कम होगा, मैजापुर चीनी मिल की तरफ से पवन कुमार चतुर्वेदी महाप्रबंधक गन्ना ने उपस्थिति सभी प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया।उन्होंने बताया कि समय समय पर अनेकों सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में करते रहेंगे।

