मारुफ हुसैन
लखनऊ।बिहार की विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अब राजस्थान में भी अपनी तकदीर आजमाने की फिराक में लगी है। पार्टी ने राजस्थान कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और दो सचिव मनोनीत किया हैं। इसी क्रम में सुभासपा बिहार में भी संगठन को विस्तार देते हुए प्रखंड, जिला और विधानसभा स्तर के 58 पदाधिकारीयों के मनोनयन का आदेश पारित किया है।
वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सुभासपा ने संगठन को मजबूती देने से लालू यादव और प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डा०अरविन्द राजभर ने बताया कि राजस्थान में पार्टी पंचायत चुनाव लड़ेगी। इसी को देखते हुए पार्टी ने जय प्रकाश राठौड़ उर्फ बंटी सिंह को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष, अभिषेक शर्मा उर्फ भारत शर्मा को उपाध्यक्ष, राजू सिंह राठौड़ और दीपक सिंह राठौड़ को संगठन में प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।
युवाओं को दी जाएगी राजस्थान की जिम्मेदारी
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने बताया कि राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे। ऊर्जावान युवाओं को पार्टी राजस्थान में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगी। इसके लिए जल्द ही संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी राजस्थान का दौरा भी करेंगे। दूसरी ओर बिहार की जिन 29 सीटों पर सुभासपा ने अपनी तैयारी की है, वहां जिला, विधानसभा और प्रखंड स्तर पर जातीय समीकरण साधते हुए पदाधिकारी मनोनीत किया है।

