गोन्डा।रानी बाजार स्थित श्री राम जानकी मारवाड़ी धर्मशाला में मारवाड़ी युवा मंच गोण्डा शाखा द्वारा कार्यक्रम युवा सम्मान समारोह आनंदम और शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय फोरम सदस्य निकुंज केड़िया और विशिष्ट अतिथि प्रांतीय सदस्य शंकर बंसल, प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलम जैन, गौ सेवा संयोजक सचिन खेमका, प्रांतीय समिति सदस्य अचिलेश अग्रवाल रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। उसके बाद अतिथियों को मंचा सीन कराकर शाखा द्वारा अतिथियों का दुपट्टा और स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। इसके साथ मंच में जुड़े नए सदस्यों का परिचय करा उनका मंच मे स्वागत किया गया।और आगामी नये सत्र के लिये सर्वसम्मति से पीयूष मित्तल को अध्यक्ष ,विकास अग्रवाल को महामंत्री और वैभव अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया और महिला देवीपाटन शाखा से अनीता मनीरामका अध्यक्ष, पिंकी अग्रवाल महामंत्री और सोनम अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुनी गई।

कार्यक्रम में सभी नये पदाधिकारियों का स्वागत और शपथ ग्रहण कराया गया। नयी कार्यकारिणी गठित होने पर सभी पदाधिकारियों को मंडल शाखा ने बधाई दी और हर्ष जताया।नये पदाधिकारियों का कार्यकाल एक अप्रेल से लागू होगा। कार्यक्रम के दौरान नीलम जैन, नीतू गर्ग और गोपाल मित्तल अपने विदाई भाषण में भावुक नजर आ रहे थे।कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष गोपाल मित्तल द्वारा मंच के संस्थापक सदस्यों का सम्मान साथ ही मंच में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान दुपट्टे और सील्ड देकर किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव और राष्ट्र गान के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास जैन ,सचिन पचेरिया अमित गर्ग, मनीष केडिया, अनिल मित्तल, श्याम केडिया,
पीयूष भावसिंहका, मुकेश नहारिया ,अजय अग्रवाल,अमित मित्तल ,उत्कर्ष गर्ग ,राजेश अग्रवाल,अंकित गोयल ,शैलेंद्र गोयल, कन्हैया अग्रवाल,मंच की अध्यक्ष नीतू गर्ग, सविता गोयल, सरिता माहेश्वरी,अनिता नहारिया गायत्री महेश्वरी ,प्रेमलता सिंघल,
पूनम मित्तल,किरन बंसल, सीमा सोमानी, वर्तिका सोमानी ,रीता काबरा ,सुप्रिया सिंघल सहित मंच के सभी सदस्य और जनमानस मौजूद रहे।

