श्रवण कुमार
मनकापुर।मनकापुर के स्वास्थ्यकर्मी उस वक्त हैरान रह गए जब गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए दो बाईक सवार लेकर पहुचे,जहाँ डॉक्टरो के मृत्यु घोषित करते ही दोनों बाइक सवार अस्पताल में शव छोड़कर फरार हो गए।घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया वहीं बाइक सवार युवकों के बारे में जानकारी शुरू की तो महज थोड़ी ही देर में पुलिस को युवक की पहचान हो गई।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर में एक मोटरसाइकिल से दो युवक 30 वर्षीय व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे,जहाँ ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर नीरज गुप्ता को इमरजेंसी की सूचना दी गई।चिकत्सक के बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने बताया की घायल युवक बाराबंकी जिले का है और वह यहाँ मजदूरी करता है।उसने बताया की युवक के ऊपर पेड़ की टहनी गिर गई है जिससे वह घायल हो गया है।जब अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने युवक का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पता चला कि उसकी मौत काफी देर पहले ही हो चुकी है।उसके सिर और नाक से खून निकल रहा था।जैसे ही डाक्टर ने युवक के मौत की पुष्टि की तभी दोनों युवक फोन पर बात करते हुए बहाने से वार्ड से बाहर निकले और शव को छोड़कर कर भाग गए।मामले में पुलिस को सुचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू की तो घटना से पर्दा उठ गया।
चंद घंटे में पुलिस ने निकाला पता
पुलिस ने बताया की मृतक बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़नपुर दीपू गांव का रहने वाला रोशन लाल पुत्र मुन्नीलाल निषाद है।वह मनकापुर के वन निगम द्वारा रुदापुर के पास लगाए गए लकड़ी कटान में बतौर मजदूर काम करता था।जहाँ पेड़ काटने के दौरान युवक पर टहनी गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसके बाद उसके साथी बुडून पुत्र फेंकू और लकड़ी ढुलान ठेकेदार पुत्र गुफरान पुत्र मसूद खान उसको लेकर अस्पताल पहुचे थे, जहाँ युवक की मौत की खबर सुनकर किसी कार्यवाही से डरकर शव छोड़कर भाग गए।
क्या बोले निगम प्रभारी
मामले में दूरभाष पर बात करते हुए निगम प्रभारी नीरज पांडे ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है,पेड़ काटने के दौरान एक पेड की टहनी आ गई,जिसके चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया,साथ काम कर रहे मजदूरों के सहयोग से उसे अस्पताल पहुंचाया गया था,जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है।
बोले मनकापुर कोतवाल
वही मनकापुर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने दूरभाष पर बताया कि घटना की जानकारी मिलते है जांच की गई तो पता चला युवक मजदूरी का काम करता था,जहाँ आज पेड़ काटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

