सलमान सिद्दीकी
महराजगंजतराई,बलरामपुर।स्वर्गीय अमरेश बहादुर सिंह ग्राउंड पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में एससीसी सेमरहन व अर्श क्रिकेट क्लब महराजगंज तराई के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया । फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सफीक अहमद ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया।आज फाइनल मैच में अर्श क्रिकेट क्लब महराजगंज तराई व एससीसी सेमरहन के बीच खेला गया ।
जिसमे अर्श क्रिकेट क्लब महराजगंज तराई ने टांस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। एससीसी सेमरहन को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।एससीसी सेमरहन ने निर्धारित 16 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।जवाब में अर्श क्रिकेट क्लब महराजगंजतराई 15ओवरो में ही ऑल आउट हो गई। इस तरह एससीसी सेमरहन ने 70 रन से मैच जीत कर फ़ाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया । जिसमें प्लेयर ऑफ द मैच सोनू पांडे को दिया गया जिन्होंने 49 सर्वाधिक रन बनाकर एक विकेट भी लिया। वही दूसरी तरफ पूरे टूर्नामेंट में बेस्ट प्रदर्शन करने वाले दीपू को मैन ऑफ द सीरीज से सम्मानित किया गया।जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 117 रन बनाकर सात विकेट झटके है। साथ ही विजेता टीम को ₹11000 का नगद पुरस्कार व ट्रॉफी दिया गया। साथ ही उपविजेता टीम को ₹5000 का नगद पुरस्कार दिया गया किया। पूर्व प्रधान मोहम्मद रईस अहमद ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।आयोजक की टीम में शिव मूर्ति सोनकर अंकित सिंह निजाम जवाहर गौतम सौरभ गुप्ता रियाज एवं मुस्तकीम आदि लोग शामिल है।o

