गोंडा।बेलसर बीआरसी में शिक्षकों का चार द्विसीय निपुण भारत मिशन के प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान(एफएलएन )प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को भाषा की वार्षिक शिक्षण योजना, साप्ताहिक शिक्षण चक्र व दैनिक योजना की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
प्रशिक्षक पुष्कर तिवारी, सत्यव्रत वर्मा, एस एन पान्डेय व अनिल मिश्रा द्वारा विभिन्न सत्रों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

एआरपी आर पी सिंह ने बताया कि निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत विकास खण्ड के 625 शिक्षकों का प्रशिक्षण होना है। जिसके क्रम में अभी तक 200 शिक्षकों का प्रशिक्षण हो चुका है। इस बैच में 50 शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण उपरान्त शिक्षक- शिक्षिकाएं विद्यालयों में विभाग की मंशानुरूप वार्षिक शिक्षण योजना के अनुसार नवीन शिक्षण विधाओं व सामग्री का उपयोग कर अपने विद्यालय और विकास खण्ड बेलसर को निपुण बनाने में योगदान देंगे। प्रशिक्षण सत्र को प्रान्तीय लेखाकार जूनियर शिक्षक संघ राजेश शुक्ल ने सम्बोधित करते हुए शिक्षकों से एकजुट रहते अपने अधिकारों के प्रति सचेत रहकर अपने दायित्वों व बच्चों के प्रति निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी आर के सिंह ने प्रशिक्षण में हो रही गतिविधियों को विद्यालय तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया।प्रशिक्षण में सतीश यादव, आदित्य कुमार,राजन गुप्ता, प्रदीप कुमार, कु0 गायत्री विश्वकर्मा, नीलम उपाध्याय व रोशनी सहित चार दर्जन से शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रही।

