मनकापुर।माहे रमजान-उल-मुबारक का प्यारा महीना अपनी रहमतें और बरकतें लुटाता हुआ आगे बढ़ रहा है। मुकद्दस रमजान का दूसरा अशरा भी रफ्ता रफ्ता गुजर रहा है।ऐसे में नमाज-ए-तरावीह के दौरान मुकम्मल कुरान का दौर जारी है।शनिवार को 14वीं रमज़ान पूरा होने पर मनकापुर की जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल हुआ।यहां हाफिज अहमद रजा ने सैकड़ों रोजेदारों को मुकम्मल कुरान पाक पढ़कर सुनायी।खत्म कुरान के मौके पर जामा मस्जिद में नूरानी महफिल का आयोजन किया गया,जिसमें नात व सलाम पढ़ा गया।
![]()
![]()
![]()
![]()
महफिल में मौलाना मुनव्वर अली खान ने रह़मत कि घटा छाईं अनवार बरसते हैं,रमज़ान जो आया तो अबरार बरसते हैं,मोमिन को जरा देखो किस तरह से रौशन है,दिल उसका चमक उठा चहरे भी चमकते हैं,रहमत में नहा करके माफी भी तो पाली है,दोज़ख से बरी हो कर मोमिन तो महकते हैं,रोज़ो की ह़लावत से कु़रआं की तिलावत से,महजो़ज यह बन्दा है दिल इस के मचलते हैं…शेर पढ़ा।
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
इस दौरान मौलाना मुनव्वर ने कुरान-ए-करीम की अहमियत व फुजीलत बयान की।उन्होंने कहा कि कुरान दुनिया में यह वो अज़ीमुश्शान किताब है,जो लोगों के दिलों में उतर आती है।उन्होंने अपनी तकरीर में नमाजियों से कहा कि यह मत समझना की कुरान मुकम्मल होने पर आज से तरावीह खत्म हो गयी है।तरावीह में कलाम पाक सुनना अलग सुन्नत है और पूरे माह तरावीह सुनना अलग सुन्नत है।इसलिए कोशिश करें की पूरे माह तरावीह की नमाज में शामिल हों।
![]()
![]()
इस दौरान लोगों की नेक तमन्नाएं पूरी होने और मुल्क में अमन-शांति,मुल्क की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं भी मांगी गयीं।इस मौके पर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मुनव्वर अली खान,सेक्रेटरी तनवीर खां उर्फ सोनू,शमशेर खां,नौशाद खां,डाकटर शम्ससुददीन,अब्बुल,मो. फैज,शाहिद राइन,दिलशाद,नौशाद,कैफ सहित सैकड़ो नमाज़ी मौजूद रहे।

