गोंडा।शिक्षा क्षेत्र तरबगंज के किंधौरा प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक डॉ० अरुण कुमार सिंह ने थाने पर दी गई तहरीर में लिखा है कि दिनांक 13/14/ 205 को होली का अवकाश था। शनिवार को जब विद्यालय का गेट खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा कि तीनों कमरे के ताले टूटे हुए हैं।और दरवाजा खुला है अंदर जाने पर देखा कि वाटर सप्लाई के लिए लगाया गया विद्युत मोटर,एक बोरी चावल,एक भट्टी,कैश रोल समेत कटोरी,चम्मच,प्लेट,चिमटा,थाली व एक बड़ा डेग गायब है।

वहीं दयानंद पाण्डेय प्रधानाध्यापक उच्च माध्यमिक विद्यालय किधौरा अवशेरी पुरवा ने बताया कि शनिवार को जब वह विद्यालय खोलने के लिए पहुंचे तो देखा कि ऑफिस का ताला व रसोईयां का ताला टूटा हुआ है । और अंदर जाकर देखा कि लोहे की अलमारी टूटी हुई है। और उसमें रखा स्मार्ट क्लास संचालन हेतु पेड़ माउस व वाई फाई के उपकरण व ऑफिस में लगा पंखा कुछ अभिलेख व रसोई घर से भगोना आदि सामान गायब है। अलमारी में रखी स्मार्ट क्लास की चाबी भी गायब है जिससे उसे कमर में लगी एलइडी टीवी के भी गायब होने की आशंका है। अध्यापकों ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। प्रधानाध्यापक ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर देकर कार्रवाई की मांग की है ।

