गोंडा।देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में हुई मारपीट मामले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत मामले में, हत्याअभियुक्त को देहात कोतवाली पुलिस ने खरहटिया पंचायत भवन के पास गोंडा उतरौला मार्ग से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महादेव पिपरी सागर निवासी विजय कुमार पुत्र स्व तुंगनाथ स्थानीय थाने पर केस दर्ज कराया था कि 5 मार्च को जमीनी विवाद के चलते आदित्य प्रसाद तिवारी पुत्र लक्ष्मी प्रसाद तिवारी निवासी उक्त ने उनके लड़के मनोज को लाठी डंडे व लोहे की राड से पिटाई कर दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ के लिए रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। उक्त मामले में फरार चल रहे,अभियुक्त आदित्य प्रसाद तिवारी पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी ग्राम महादेव पिपरी सागर को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ गिरफ्तार कर थाने लाया गया जहां पर पुलिस ने अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के लिए रवाना किया है।

