गोंडा।डीएम नेहा शर्मा मंगलवार शाम को मां बाराही धाम मंदिर का दौरा कर मंदिर परिसर और मेले की व्यवस्थाओं को जायजा लिया और समीक्षा की। डीएम ने अधिकारियों को साफ-सफाई,सुरक्षा व्यवस्था,प्रकाश,जल निकासी और पार्किंग जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना, राजस्व निरीक्षक अवधेश द्विवेदी,लेखपाल रामेश्वर दत्त तिवारी,थाना अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मंदिर के महंत रामादेवी, केयरटेकर रामपाल सिंह और सैकड़ों श्रद्धालु भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
प्रशासन मां बाराही धाम को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बना रहा है। डीएम ने कहा कि मंदिर और मेले की व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाना प्राथमिकता है, जिससे श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं मिल सकें। उनके दौरे से भक्तों में उत्साह है, और उम्मीद है कि आने वाले समय में मंदिर और अधिक आकर्षक व साज सज्जा से लैस होगा।

