बभनजोत।गोन्डा माहे रमजान की शुरुआत रविवार से हो चुकी है। पहले रोजे पर रविवार शाम विकास खंड बभनजोत के अंतर्गत ग्राम भावपुर में मुजाहिद हुसैन उर्फ सज्जन नेता के आवास पर सामूहिक रोजा इफ्तार हुआ।
इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रईस
रमजान में पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं, और पांच वक्त की नमाज अदा की जाती है। इस दौरान सहरी और इफ्तार का विशेष महत्व होता है। भावपुर में रविवार को पहले रोज़े के दिन इफ्तार का आयोजन हुआ, जिसमें रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से रोजा खोला।
रोजेदारों के लिए खजूर, फल, पकौड़े , बिरयानी अन्य व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। रोजा इफ्तार में पहुंचे समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रईस अहमद ने कहा कि रोजे का उद्देश्य मन के बुरे विचारों से दूर रहना, और गुनाहों से तौबा करना है। सहरी से शुरू होकर इफ्तार तक रोज़ेदार संयम और भक्ति के साथ इस इबादत को निभाते हैं। इफ्तार के बाद सभी ने मगरिब की नमाज़ अदा की। रमज़ान के पवित्र माह में शहर भर में इबादत का माहौल देखने को मिल रहा है। इस मौके पर अमीर अहमद,मास्टर इरफान,फरीद अहमद,इकरार अहमद,अबरार अहमद, राशिद,काजी अंसार, फरहान,सैफ सहित अनेको मौजूद रहे।

