रियाजुद्दीन
नवाबगंज,गोंडा।आगामी पर्व महाशिवरात्रि,होली के मद्देनजर थाना परिसर में एसडीएम न्यायिक सुशील कुमार की अध्यक्षता मे पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी उमरेश्वर प्रताप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए।उच्च अधिकारियो ने बैठक मे उपस्थित लोगो से सभी पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। सीओ ने कहा कि त्योहार के दौरान कही भी नई परम्परा नहीं डाली जाएगी। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।किसी भी प्रकार की जानकारी,असुविधा या समस्या होने तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पर्व के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आयेगी।अधिकारियो ने शिवरात्रि के मौके पर नवाबगंज मे निकलने वाले शिव बारात के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी हासिल की।उन्होंने कि कस्बे मे निकलने वाली शिवबारात अपने परंपरागत रास्ते से ही निकलेगी।बैठक मे होलिका दहन के स्थानों को चिंहित करने का निर्देश दिया गया।अनर्गल हुड़दंग और हुल्लड़बाजी से दूर रहे। सभी एक दूसरे का सम्मान करते हुए प्रेम पूर्वक पर्व मनाए। पर्व के दौरान पुलिस संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखेगी।इस मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह सचदेवा,प्रधान कक्के पांडेय,गिरजेश सिंह,अच्छन अंसारी,मेराज मंसूरी,रघुवीर प्रसाद गुप्ता उपनिरीक्षक दूधनाथ चतुर्वेदी, कस्बा इंचार्ज उमेश सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

