संवाददाता गंगेश पाठक
लखनऊ। वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमानों पर अपने उद्बोधन में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए 10 प्रमुख क्षेत्रों—कृषि एवं संवर्गीय सेवाएँ, अवस्थापना, उद्योग, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, नगर विकास, वित्तीय सेवाएँ, ऊर्जा और पूंजी निवेश—पर केंद्रित कार्ययोजना तैयार की गई है।

उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों द्वारा सेक्टरवार कार्ययोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है और इसकी नियमित समीक्षा हो रही है। व्यापार को सरल बनाने, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने और संतुलित निवेश सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने समग्र नीतियों का निर्माण किया है, जिससे प्रदेश का प्रत्येक क्षेत्र समृद्धि की ओर अग्रसर हो सके।
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश को देश के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने के अपने मिशन को पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यान्वित कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्होंने कहा—
“जिस दिन से चला हूँ मेरी मंजिल पर नजर है,
आँखों ने कभी मील का पत्थर नहीं देखा।”

