गोंडा।विगत दिनों नगर कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी और कूटरचित पहचान पत्र रखने के जुर्म में गिरफ्तार किये गए बांग्लादेशी घुसपैठिये डालिम को मुफ्त विधिक सहायता दी जायेगी। मंडल कारागार गोंडा में निरुद्ध बांग्लादेशी डालिम ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव को जेल से प्रार्थना पत्र भेजकर उसकी पैरवी करने के लिए अधिवक्ता दिलाने की मांग की थी।
डालिम के प्रार्थना पत्र पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव दानिश हसनैन ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृज लाल तिवारी को बांग्लादेशी डालिम के मुकदमे की नि:शुल्क पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नामित किया है। असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृज लाल तिवारी ने बताया कि उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा डालिम के मुकदमे की पैरवी करने के लिए अधिवक्ता नामित किया गया है। मुकदमे की नियमानुसार प्रभावी पैरवी की जा रही है।

